फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mother's cheers echoed as soon as the doors opened

पट खुलते ही गूंजे मां के जयकारे

Sun, 02 Oct 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mother's cheers echoed as soon as the doors opened
नगर के बल्लीपुरा में श्री बल्लीपुरा दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में स्थापित मां की प्रतिमा।स - फोटो : MAU
मऊ। नवरात्र के सातवें दिन रविवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बने पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुल गए। ऐसे में जय माता दी के जयकारे गूंज उठे। व्रती महिलाओं व पुरुषों ने मां दुर्गा की आराधना कर आशीर्वाद लिया। व्रती महिलाओं ने मां दुर्गा को लाल चुनरी और नारियल चढ़ाया। आरती के समय पंडालों में काफी भीड़ देखी गई। नगर के स्वदेशी काटन मिल, सहादतपुरा, हिंदी भवन, रौजा, गोला बाजार, अलहदादपुर सहित 357 दुुुुर्गा पंडालों में पुरोहितों ने रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा कराकर आरती कराई। शंखनाद से पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नगर क्षेत्र में चहल पहल देखते ही बन रही थी। महिलाओं व पुरुषों की भीड़ शाम होते ही बढ़ गई। नगर के हिंदी भवन का दुुर्गा पंडाल, गोला बाजार का दुर्गा पंडाल, सदर चौक, मिर्जाहादीपुरा सहित कई दुर्गा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहे। शहर कोतवाली में 28, दक्षिणटोला में 11, सरायलखंसी 33, घोसी में 48, दोहरीघाट में 24, कोपागंज में 47, मुहम्मदाबाद गोहना में 32, चिरैयाकोट में 20, रानीपुर में 20, मधुबन में 64 व हलधरपुर में 30 दुर्गा पंडालों मेें विधिवत पूजन अर्चन शुरू हुआ। जिले के अन्य स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने की कवायद जोरों पर रही। दोहरीघाट: रविवार को नवरात्रि की सप्तमी पर देर शाम ढोल-नगाड़े के साथ मां का जैसे ही पट खुला, भक्तजन खुशी से झूमने लगे।

नगर के संस्कृत पाठशाला पर विराट मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित मां की प्रतिमा की आरती करते

नगर के संस्कृत पाठशाला पर विराट मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित मां की प्रतिमा की आरती करते - फोटो : MAU

नगर के लारीरोड पर नवयुवक मंगल दल मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित मां की प्रतिमा।संवाद

नगर के लारीरोड पर नवयुवक मंगल दल मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित मां की प्रतिमा।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed