फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mother and infant die due to negligence during surgery; uproar and road blockade ensue; FIR registered.

Mau News: ऑपरेशन में लापरवाही में जच्चा-बच्चा की मौत, जाम लगाकर हंगामा, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 26 Jun 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mother and infant die due to negligence during surgery; uproar and road blockade ensue; FIR registered.
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय में गर्भवती महिला की मौत पर शव रखकर सड़क जाम करते लोग,मौजूद पु
नदवासराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से महज 800 मीटर दूर हमीदपुर मार्ग पर रिहायशी मकान में बिना पंजीयन के संचालित फातमा क्लीनिक में ऑपरेशन में लापरवाही में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन




पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने संचालक शाहिद और शकील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सीएचसी बड़राव प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने क्लीनिक को सील कर दिया है।
विज्ञापन




गंगुआबारी के राजन चौहान ने बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी अर्चना की जांच कराने के लिए बुधवार की देर रात क्लीनिक पर पहुुंचे थे। डॉक्टर ने जांच के बाद सुरक्षित प्रसव कराने की बात कहते हुए पत्नी को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉक्टर ने भरोसा दिलाया था, बिना ऑपरेशन के सामान्य प्रसव कराया जाएगा। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे मृत बच्चे का जन्म हुआ। अर्चना की भी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। कुछ समय बाद अर्चना की मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद संचालक बैनर-पोस्टर हटाकर क्लीनिक बंद कर भाग गया।



जच्चा-बच्चा की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने नदवासराय बाजार की मुख्य सड़क पर शवों को रखकर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने से आवागमन ठप हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई।




सूचना पर एसडीएम घोसी अशोक सिंह, सीओ घोसी जितेंद्र सिंह पहुंच गए। कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद खोला गया। राजन चौहान ने क्लीनिक संचालकों और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घोसी थाने में तहरीर दी है।



घोसी कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि पुलिस ने संचालक शाहिद और शकील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed