फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Most of the shopkeepers themselves removed the encroachment

अधिकतर दुकानदारों ने खुद हटाया अतिक्रमण

Wed, 25 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Most of the shopkeepers themselves removed the encroachment
नगर के मिर्जाहादीपुरा में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान स्वंय से अपने अतिक्रमण हटाते लोग।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। अतिक्रमण हटाओ अभियान तीसरे दिन बुधवार को भी चलाया गया। इस दौरान अधिकतर दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण स्वयं हटाए। जबकि 50 से अधिक दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

कोतवाली से मिर्जाहादीपुरा तक अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए सभी दुकानदारों को पहले माइक से सूचना दी गई। 400 से अधिक दुकानदारों ने स्वयं ही अवैध अतिक्रमण हटाया जबकि 50 से अधिक दुकानों के सामने से अवैध अतिक्रमण हटाए गए। दुकानदारों को उनकी सीमा तय की गई और इसके बाहर सामान रखने पर कार्रवाई को चेताया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, पालिका अधिशासी अधिकारी और एआरटीओ उपस्थित रहे। मधुबन : बाजार में सीओ उमाशंकर उत्तम, तहसीलदार आनंद कन्नौजिया, थाना प्रभारी सौरभ राय के नेतृत्व में दुबारी मोड़ से भैरोपुर के बीच अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान अफरा तफरी रही। कई जगहों पर दुकानदार अपना अतिक्रमण खुद हटाते रहे। सीओ उमाशंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के दरगाह बाजार में अतिक्रमण हटाया जाएगा। मुहम्मदाबाद गोहना : कस्बा में सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हटाए गए। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी की अगुवाई में विजय स्तंभ चौराहा से शहीद चौराहा रोडवेज तक अतिक्रमण की जद में आने वाले सभी चबूतरों सीढ़ी आदि को तोड़ा गया। इस दौरान दुकानदारों से नगर पंचायत कर्मियों की नोकझोंक भी हुई। पुलिस बल देखकर दुकानदार पीछे हट गए। एसडीएम ने कहा कि नगर पंचायत कर्मियों ने अतिक्रमण की जद में आने वाली दुकानों के सामने चबूतरा सीढ़ी, करकट आदि पर निशान में लगा दिया है। अभियान चलाकर इन सभी को हटाया जाएगा। कोपागंज। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को पटरी दुकानदारों के साथ बैठक की गई। बैठक में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव ने अतिक्रमण हटाने और साफ सफाई को लेकर पटरी दुकानदारों को चेतावनी दी। कहा कि अनावश्यक रूप से बाजार की सड़कों और हाईवे पर ठेले और अस्थाई दुकान न लगावे। कोई दुकानदार पालिथीन का प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी। बैठक में रामप्रसाद यादव, नंदन वर्मा, राजेश यादव, संजय यादव, फूलचंद यादव, अंजनी कुमार, अमीरचंद शर्मा असलम आदि नगर पंचायत कर्मी उपस्थित थे।

नगर के मिर्जाहादीपुरा में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन और सीओ सि

नगर के मिर्जाहादीपुरा में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन और सीओ सि- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed