फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   More than 37 lakh fine on adulteration

मिलावटियों पर 37 लाख से अधिक का अर्थदंड

Sat, 15 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
More than 37 lakh fine on adulteration
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राजेश कुमार दीक्षित ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 (एक अप्रैल 2022 से 30 सितंबर 2022 तक) विभाग ने कुल 152 छापे मारते हुये संदिग्ध पाए गए विभिन्न खाद्य पदार्थों के 168 नमूने जांच के लिए संग्रहित किये। लगभग 3471 किलोग्राम खाद्य सामग्रियों को जब्त किया। प्रयोगशाला से मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर 90 खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में तथा 12 खाद्य कारोबारियों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद पंजीकृत कराया गया। अब तक एडीएम न्यायालय ने विचाराधीन 122 वादों को निपटाते हुए संबंधित विक्रेताओं से 37,24, 000 का अर्थदंड लगाया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष में दूध की 46 जांच रिपोर्ट प्राप्त है। इनमें दूध के दो नमूने असुरक्षित पाए गए है। औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न औषधियों के कुल 90 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जिसमें से 78 की जांच रिपोर्ट मिली। फेल नमूनों पर न्यायालय में 14 वाद पंजीकृत कराए गए हैं। बैठक में बाट माप निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त वाणिज्य कर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed