फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   More than 10 thousand passengers reached Mau by Mahakumbh special trains and roadways buses.

Mau News: महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों और रोडवेज बसों से मऊ पहुंचे 10 हजार से अधिक यात्री

Wed, 12 Feb 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
More than 10 thousand passengers reached Mau by Mahakumbh special trains and roadways buses.
मऊ। माघ पूर्णिमा पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु बुधवार को स्पेशल ट्रेनों और रोडवेज बसों से वापस मऊ पहुंचे। इस दौरान मऊ रेलवे स्टेशन पर दिनभर भीड़ रेंगती रही। प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के रुकते ही मुख्य टिकट निरीक्षक राम प्रभाव यादव, जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला और आरपीएफ उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव यात्रियों को सजग करते रहे। टीम ने कई ऐसे युवकों को पकड़ा जो जल्दबाजी में ट्रेन के नीचे से और दूसरी तरफ से निकल रहे थे। उनको समझा बुझाकर छोड़ दिया गया। दोपहर दो बजे तक श्रद्धालुओं से भरी 18 बसें प्रयागराज से लौटीं और तुरंत वापस निकल गईं। बलिया के लिए ट्रेन नहीं मिलने पर यात्री रोडवेज बस अड्डा पहुंचे। वहां भी उन्हें घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। बुधवार को चार स्पेशल और चार एक्सप्रेस ट्रेनों से लगभग 10 हजार यात्री प्रयागराज और बनारस से स्नान करके मऊ पहुंचे। इनमें से चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पांच से छह घंटे देरी से पहुंचीं। विशाखापट्टनम से गोरखपुर चलने वाली गोरखपुर महाकुंभ मेला स्पेशल (08588) अपने निर्धारित समय शाम 4:15 बजे से नौ घंटे लेट रात के एक बजे मऊ स्टेशन पर पहुंची। प्रयागराज से चलने वाली गोरखपुर महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (05186) अपने निर्धारित समय से एक घंटा लेट दोपहर 2:38 बजे मऊ पहुंची। कानपुर से गोरखपुर चलने वाली चोरी चौरा एक्सप्रेस (15003) अपने निर्धारित समय से दो घंटा 20 मिनट लेट सुबह 4:20 बजे पहुंची। लिच्छवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 8:05 बजे से दो घंटा 40 मिनट लेट सुबह 10:45 बजे पहुंची। वाराणसी के रेलवे स्टेशनों पर खड़े यात्रियों को निकालने के लिए इन ट्रेनों को वहां रोका गया, जिससे ये लेट हुईं।
विज्ञापन

इनसेट -
महाकुंभ से लौटे श्रद्धालु को मिला खोया हुआ मोबाइल
मऊ। रविवार को सिवान से लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) में यात्रा कर रहे सत्यप्रकाश कुशवाहा की मोबाइल मऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रैक के बीचों बीच गिर गई। परिवार के साथ महाकुंभ स्नान के लिए जा रहा था। सफाईकर्मी नेहा ने मोबाइल को मुख्य टिकट निरीक्षक राम प्रभाव यादव को सौंप दिया। युवक के फोन करने पर उसका मोबाइल सुरक्षित रखे जाने की सूचना दी गई। बुधवार को महाकुंभ से लौटा श्रद्धालु खोया हुआ मोबाइल पाकर काफी खुश हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed