फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Monkey jumped on a teenager going on the road, died during treatment, deaths have happened even before monkey

Mau: सड़क पर जा रही किशोरी पर कूदा बंदर, इलाज के दौरान मौत, बंदर अटैक से पहले भी हो चुकी हैं मौतें

Wed, 24 May 2023 02:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 24 May 2023 02:12 PM IST
सार

सरायलखंसी थाना के अलीनगर निवासी आंचल राय 14 पुत्री अनिल कुमार राय मंगलवार की देर शाम घर के बाहर सड़क पर खड़ी  थी। इस बीच एक बंदर अचानक उस पर कूद गया, जिससे वो घबरा गई, इसी में वो असंतुलित होकर नीचे गिर गई,इससे उसके सिर और शरीर के दूसरे हिस्से में गंभीर चोट लग गई।

विज्ञापन
Monkey jumped on a teenager going on the road, died during treatment, deaths have happened even before monkey
आंचल राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरायलखंसी थाना के अलीनगर में मंगलवार की देर शाम सड़क पर खड़ी एक किशोरी पर अचानक एक बंदर के कूदने से घबरा गई, और इसी में वो नीचे गिर पड़ी।जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुँचे, यहां डॉक्टरो ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरायलखंसी थाना के अलीनगर निवासी आंचल राय 14 पुत्री अनिल कुमार राय मंगलवार की देर शाम घर के बाहर सड़क पर खड़ी  थी। इस बीच एक बंदर अचानक उस पर कूद गया, जिससे वो घबरा गई, इसी में वो असंतुलित होकर नीचे गिर गई,इससे उसके सिर और शरीर के दूसरे हिस्से में गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे आनन फानन में जिला मुख्यालय स्थित लेकर एक निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई।मृतका की तीन बड़ी बहन और तीन बड़े भाई है,इसमें से एक बहन की शादी हो चुकी है।मृतका के अनिल कुमार राय पशुपालन कर अपनी जीविका चलाते है।उधर
विज्ञापन

घटना के संबंध में सरायलखंसी थानाध्यक्ष रविंद्र राय का कहना है लड़की छत पर थी और अचानक बंदर आ गया जिसके चलते छत से गिरकर मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Sonebhadra: भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर की होटल के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदर के हमले में और भी हो चुकी है मौत
अलीनगर निवासी संजय सिंह की माता  धनावती  पत्नी स्वर्गीय राम चीज सिंह भी बंदर के हमले में घायल हो गयी थी। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।वहीं हमले में अलीनगर निवासी सुरेश, जंगली राजभर, सुनील, संजय सिंह सहित कई लोग घायल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed