फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra: Bhojpuri film director's body found in hotel room, police engaged in investigation

Sonebhadra: भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर की होटल के कमरे में मिली लाश, 12 दिनों से ठहरे हुए थे

Wed, 24 May 2023 02:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 24 May 2023 02:01 PM IST
सार

महाराष्ट्र के थाणे निवासी सुभाष चंद्र तिवारी (60) भोजपुरी फिल्म दो दिल बंधे एक डोरी से का निर्माण कर रहे थे। फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही है। इसी सम्बंध में फिल्म यूनिट पिछले 12 मई से यहां अलग-अलग होटल में  ठहरी हुई है।

विज्ञापन
Sonebhadra: Bhojpuri film director's body found in hotel room, police engaged in investigation
भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर की होटल के कमरे में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी फिल्म 'दो दिल बंधे एक डोरी से' के निर्माता-निर्देशक का बुधवार को संदिग्ध हाल में निधन हो गया। उनका शव रॉबर्ट्सगंज नगर के एक होटल के कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और सूचना घरवालों को दी।

विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ही वह पिछले 12 दिनों से यहां ठहरे हुए थे। पुलिस में मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कमरे से सिगरेट के पैकेट और दवाइयां बरामद हुई है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: सुबह-सुबह घरों में दौड़ा हाईटेंशन करेंट, झुलस कर एक युवक की मौत, कई बिजली के उपकरण जले
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के थाणे निवासी सुभाष चंद्र तिवारी (60) भोजपुरी फिल्म दो दिल बंधे एक डोरी से का निर्माण कर रहे थे। फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही है। इसी संबंध में फिल्म यूनिट पिछले 12 मई से यहां अलग-अलग होटल में  ठहरी हुई है। कुछ कलाकारों के साथ सुभाष चंद्र तिवारी वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित एक होटल में रूके थे। फिल्म यूनिट के सदस्यों के मुताबिक सुभाषचंद्र मंगलवार की शाम से ही कुछ परेशान थे। उन्हें डॉक्टर को भी दिखाया गया।

होटल पहुंचने में बाद उन्होंने फिल्म के हीरो प्रेम सिंह और हीरोइन काजल यादव को भुगतान देकर मुंबई जाने के लिए एक कार से वाराणसी एयरपोर्ट भेजा। रात करीब दो बजे वह अपने कमरे में सोने गए। बुधवार की सुबह देर तक बाहर न आने पर साथी कलाकार उन्हें जगाने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला। होटल प्रबंधन के माध्यम से सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे रॉबर्ट्सगंज थाने के प्रभारी मनोज सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो बिस्तर पर सुभाषचंद्र मृत हाल में मिले। पुलिस ने सूचना उनके घरवालों को दी और शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। हार्ट अटैक भी मौत का कारण हो सकता है। परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed