{"_id":"60a7dd748ebc3e7518650adf","slug":"monitoring-committee-will-monitor-suspects-in-173-wards-of-11-bodies-mau-news-vns5906441175","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 निकायों के 173 वार्डो में निगरानी समिति रखेगी संदिग्धों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 निकायों के 173 वार्डो में निगरानी समिति रखेगी संदिग्धों पर नजर
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के ग्राफ को रोकने के लिए अब प्रशासन की सक्रियता बढ़ती दिख रही है। इसी क्रम में प्रशासन के निर्देश पर जिले के 11 निकायों में निगरानी समिति की गठित की गई। इसकी मानीटरिंग की जिम्मेदारी नगर पालिका मऊ के ईओ संजय कुमार मिश्रा को सौंपी गई। नोडल अधिकारी के तौर पर इन निकायों में गठित 173 से ज्यादा समितियों की सक्रियता पर नोडल अधिकारी निरंतर नजर रखने के साथ हर गतिविधि को लेकर प्रशासन के अधिकारियों को इससे अवगत कराएंगे। देर ही सही लेकिन इस कदम से काफी हद तक लोगों में कोविड-19 के प्रति जागरूकता आने की संभावना है, इससे संक्रमण का ग्राफ कम होगा।
जिले में वर्तमान में बीते बृहस्पतिवार की शाम तक 7,830 मरीज मिल चुके है। जबकि 31 मार्च 2021 तक यह संख्या 3,048 थी। यानी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में 4,782 मरीज मिले है। सकारात्मक बात है कि अब तक मिले मरीजों में 7,354 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 414 है। दूसरी तरफ अब प्रशासन ने संक्रमण के रोकथाम को लेकर जिले की सभी निकायों में नगरीय मोहल्ला समिति का गठन करने का निर्देश दिया है।
जिले के 11 निकायों के नगरीय मोहल्ला समिति के नोडल अधिकारी तथा नगर पालिका मऊ के ईओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मऊ नगर के 42 वार्ड सहित पूरे निकायों में 173 नगरीय मोहल्ला समिति का गठन किया गया है।बताया कि गठित समिति का अध्यक्ष वार्ड सभासद होगा। बताया कि हर समिति अपने अपने क्षेत्रों में संक्रमण को लेकर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को संक्रमण से बचाव तथा उसके लक्षणों के बारे में जानकारी देने के साथ कोविड-19 के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करेगी। वहीं इस दौरान किसी में लक्षण मिलने पर इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दिया जाएगा, जिससे जांच की जा सके।वहीं इसके अलावा दवाओं की रेट लिस्ट उपलब्ध कराने के साथ संदिग्ध लोगों को दवा की किट वितरित की जाएगी। इसके अलावा इंफारेड थर्मामीटर तथा आक्सीमीटर से लोगों की स्क्रीनिंग भी जाएगी। बताया कि सभी टीम गठित होने के बाद अपने क्षेत्र में जुटी है।