फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Money Hariyali Teej with pomp

धूमधाम से मनी हरियाली तीज

Sun, 31 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Money Hariyali Teej with pomp
मऊ। हरियाली तीज रविवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। इसे लेकर महिलाओं, बालिकाओं में खासा उत्साह रहा। घरों में भगवान शिव, मां पार्वती की पूजा की गई। घरों में तीज के गीत गाए गए। कई जगहों पर महिलाओ ने झूला झूलते हुए हरियाली तीज के गीत गाए। मान्यता है कि इस व्रत को करने से मां पार्वती प्रसन्न होकर पतियों को दीर्घायु होने का आशीर्वाद देती हैं। नगर के सहादतपुरा, ब्रह्मस्थान, निजामुद्दीनपुरा, चांदमारी इमिलिया, मुंशीपुरा, चौक, सदर बाजार सहित मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, घोसी, दोहरीघाट इलाकों में सुहागिनों ने घरों में तैयारियां कीं। इसके बाद विधि विधान से भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा की। पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतला माता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बाल निकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा की गई। चूड़ियों की दुकानों पर महिलाएं हरी चूड़ियां पहनते देखी गयीं। हरियाली तीज पर कुंवारी कन्याओं ने भी उपवास रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed