फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Model Youth Gram Sabha Award to the female village head for her excellent work

Mau News: उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिला ग्राम प्रधान को मॉडल यूथ ग्राम सभा का पुरस्कार

Mon, 26 Jan 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Model Youth Gram Sabha Award to the female village head for her excellent work
उत्कृष्ट कार्यो के लिए अलाउद्दीनपुर गांव की महिला ग्राम प्रधान शमा परवीन को मॉडल यूथ ग्राम सभा
28 जनवरी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में होंगी सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लॉक के अलाउद्दीनपुर ग्राम विकास की महिला प्रधान शमा परवीन को 28 जनवरी को दिल्ली में मॉडल यूथ ग्राम सभा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान ग्राम सभा में उनके विकास कार्यों के लिए दिया जाएगा। इस आशय का पत्र पंचायती राज्य मंत्रालय की ओर से भेजा गया है।

जिले के दो ग्राम प्रधानों को मॉडल यूथ ग्राम सभा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। शमा परवीन के अलावा फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के लखनौर ग्राम पंचायत के प्रधान आनंद मल्ल को भी दिया जाएगा। इस संबंध मेें ग्राम प्रधान शमा परवीन ने बताया कि गत कई सालों से ग्राम का विकास और अवरुद्ध था। प्रधान बनने के बाद उन्होंने इसे एक चैलेंज के रूप में लिया और ग्राम पंचायत में खेलकूद का मैदान, मिनी स्टेडियम, आदर्श सुलभ शौचालय, पंचायत भवन, हर घर जल मिशन के तहत ओवरहेड टैंक, अंत्येष्टि स्थल, स्वास्थ्य केंद्र सहित दर्जनों विकास कार्य कराया है। जनता का विश्वास और समर्थन रहा तो ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में स्थापित करने का प्रयत्न करूंगी। कार्यक्रम का आयोजन 28 जनवरी को दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed