{"_id":"691a336ea8c2a24353021672","slug":"model-papers-uploaded-on-website-preparation-made-easy-for-board-exam-aspirants-mau-news-c-295-1-svns1028-136461-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वेबसाइट पर मॉडल पेपर अपलोड, बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आसान हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वेबसाइट पर मॉडल पेपर अपलोड, बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आसान हुई तैयारी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने में 94 दिन शेष हैं, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बोर्ड परीक्षार्थी भी परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से वेबसाइट पर मॉडल पेपर अपलोड कर दिए गए हैं। इससे परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र के प्रारुप समझने में आसानी होगी।
जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त स्कूल, 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें हाईस्कूल के लिए 37391 और इंटरमीडिएट के लिए 37972 सहित कुल 75363 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से प्रस्तावित है। परीक्षार्थी भी तैयारी में जुट गए हैं। बोर्ड की ओर से सभी विषयों के मॉडल पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। शिक्षकों के अनुसार मॉडल पेपर छात्रों को प्रश्न पत्र के पैटर्न, अंकों के विभाजन, प्रश्नों की संरचना और समय प्रबंधन को समझने में बड़ी सहायता प्रदान करते हैं। छात्र मॉडल पेपर हल कर अपनी कमजोरियों का विश्लेषण कर सकते हैं। इस संबंध में नेहरु इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि बोर्ड परीक्षा से पूर्व बोर्ड की वेबसाइट पर माॅडल पेपर अपलोड होने से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों कोे परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी। परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर हाईस्कूल और इंटर के मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि मॉडल पेपर का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा पैटर्न से परिचित कराना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। परीक्षार्थी मॉडल पेपर हल कर अपनी कमजोरियों को दूर कर सकते हैं।