{"_id":"667c3c9c27abf16712045170","slug":"mnrega-scam-case-dm-ordered-recovery-from-village-head-in-mau-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मनरेगा कार्यों में गबन का मामला, पूर्व प्रधान से 2 लाख 82 हजार की वसूली के निर्देश; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मनरेगा कार्यों में गबन का मामला, पूर्व प्रधान से 2 लाख 82 हजार की वसूली के निर्देश; मचा हड़कंप
Wed, 26 Jun 2024 09:36 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 26 Jun 2024 09:36 PM IST
सार
मऊ जिले में मनरेगा कार्य में गबन के मामले में डीएम ने वसूली का निर्देश जारी किया है। मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान सावित्री देवी से 2,82,223 रुपये की वसूली के आदेश दिए।
विज्ञापन
मनरेगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बुधवार को विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत जमालपुर में मनरेगा कार्यों में 8 लाख 46 हजार 669 रुपये के गबन का मामला संज्ञान में आने पर तत्कालीन ग्राम प्रधान सावित्री देवी से 2,82,223 रुपये की वसूली के आदेश दिए। शेष 5,64,446 रुपये की वसूली दोषी पाए गए तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक से कराए जाने का निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा डीसी मनरेगा को दिया गया।
विज्ञापन
लोकपाल मनरेगा द्वारा विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत जमालपुर में मनरेगा कार्यो में घपले की शिकायत की जांच में कुल 8,46,669 रुपये के गबन का मामला पाया गया था। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पूर्व प्रधान सावित्री देवी से 2,82,223 रुपये वसूली के आदेश दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक से शेष धनराशि की वसूली के भी निर्देश दिए। डीएम के आदेश के बाद ग्राम प्रधान सहित निवर्तमान सभी अधिकारी और कर्मचारी में हडकंप मचा रहा।
विज्ञापन