{"_id":"60957efe8ebc3e374f05d145","slug":"mlc-inspects-district-hospital-and-vaccine-cold-storage-mau-news-vns5884438188","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी ने किया जिला चिकित्सालय और वैक्सीन कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी ने किया जिला चिकित्सालय और वैक्सीन कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय तथा वैक्सीन कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी कक्ष में कोरोना को लेकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ बैठक की। इस दौरान एमएलसी ने जिले में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने उन्हें बताया कि ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन पर्याप्त उपलब्धता है। जिलाधिकारी ने बताया कि घोसी में आक्सीजन प्लांट का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।
एमएलसी ने ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता पर संतोष जाहिर की। कहा कि सरकार जो आक्सीजन एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध करा रही है, उसके अलावा ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन अपने कोटे से हर सप्ताह उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कोरोना के सामान्य लक्षण पर प्राथमिक उपचार के लिए दवाओं की आठ हजार किट्स उपलब्ध कराई। इसमें छह हजार दवा किट्स मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के माध्यम तथा दो हजार दवा किट्स स्वयं सेव संस्थाओं के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण कराने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के लोगों का आरटीपीसीआर जांच के लिए दूसरे जनपदों में भेजा जाता है जिससे कि रिपोर्ट आने में कई दिन लग जाते हैं। एमएलसी ने कहा कि घोसी में आरटीपीसीआर के जांच के लिए लैब स्थापित करने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा कि घोसी में आक्सीजन प्लांट का कार्य जल्द पूर्ण करा लिया जाएगा। विकास खंड परदहां में संचालित कोविड-19 के एल-2 में ाक्सीजन प्लांट लगाने के लिए चीनी निगम से वार्ता करने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में भौतिक संसाधन एवं बजट की उपलब्धता पर्याप्त है। उन्होंने ने बताया कि परदहां एल-2 में मैन पावर की कमी के कारण मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। एके शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से जसुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं बंदी का पालन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश सिंह, जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह उपस्थित रहे।
जिले के कोविड अस्पतालों में हैं 490 बेड
जिलाधिकारी ने एमएलसी को बताया कि जिले में बापू आयुर्वेदिक कालेज कोपागंज में आक्सीजनयुक्त 100 बेड, शारदा नारायण हास्पिटल में 100 बेड, नवजीवन चिकित्सालय घोसी में 40 बेड, फातिमा चिकित्सालय मऊ में कुल 100 बेड, प्रकाश चिकित्सालय मऊ में 30 बेड, राहुल हास्पिटल मऊ में कुल 20 बेड हैं जिसमें मरीजों का इलाज चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा एवं बीएसएल 2 लैब के लिए निर्माणाधीन 100 बेड टडियांव घोसी का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।