फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women blocked the main road in protest against a liquor shop.

Mau News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने मुख्य मार्ग किया जाम

Thu, 27 Aug 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Women blocked the main road in protest against a liquor shop.
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुजार बुजुर्ग गांव के समीप अमिला-बोझी मुख्य मार्ग पर संचालित देशी शराब
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुजार बुजुर्ग गांव के समीप अमिला-बोझी मुख्य मार्ग पर संचालित देसी शराब की दुकान के विरोध में बृहस्पतिवार को महिलाओं ने बांस लगाकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही दुकान को अन्यत्र हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
महिलाओं का आरोप था कि शराब की दुकान होने से शाम कोशराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। नशे में धुत लोग आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों पर छींटाकशी करते हैं और अभद्रता करते हैं। सुशीला देवी, दसरावती, आशा, प्रेमशीला, मंजू, मालती और रुनिया समेत अन्य महिलाओं ने कहा कि दुकान खुलने के बाद गांवों में शराब का सेवन बढ़ा है। इसके चलते आए दिन घरों में विवाद की स्थिति भी पैदा होती है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अमिला-बोझी मुख्य मार्ग पर मुजार बुजुर्ग के समीप करीब डेढ़ वर्ष पहले लाइसेंसी देशी शराब की दुकान खोली गई थी। दुकान के पास से करीब आधा दर्जन गांवों के हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। महिलाओं का कहना है कि इतने व्यस्त मार्ग पर शराब की दुकान संचालित होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed