फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MLC AK Sharma takes a bath at Sheetla Mata Temple

जनपद में जगह जगह किया गया एके शर्मा का स्वागत

Sun, 14 Feb 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
MLC AK Sharma takes a bath at Sheetla Mata Temple
नगर के सहादतपुरा में एमएलसी एके शर्मा को भूमिहार ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में स्वागत करते भाज? - फोटो : MAU
मऊ। गृह जनपद आने पर नव निर्वाचित एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा का रविवार को जगह-जगह स्वागत किया गया। इससे अभिभूत शर्मा ने कहा कि जनपद के विकास के लिए जो भी संभव होगा वे करेंगे।
विज्ञापन

एमएलसी एके शर्मा ने अपने गांव काझा खुर्द से नगर के माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम पहुंचकर विधि विधान से मां शीतला का पूजन अर्चन किया। इस दौरान शीतला माता धाम समिति के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद उनका काफिला नगर के सहादतपुरा पहुंचा। यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख पार्टी के नेता मनोज राय के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौकेपर एमएससी अरविंद शर्मा ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया। लोगों ने उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में काशी दरबार की तस्वीर भी भेंट की। एमएलसी पार्टी कर्यालय पर भी गए वहां पर पार्टी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

कुसुम्हा: दोहरीघाट और मधुबन क्षेत्र के विभिन्न समाज के लोगों ने सौरभ राय और पूजा राय के नेतृत्व में आंबेडकर नगर पहुंचकर टोल प्लाजा के पास एमएलसी का स्वागत किया। आजमगढ़ मंडल में प्रवेश से पहले पुजारी ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ तिलक लगा कर नारियल तोङ़कर आगे प्रस्थान कराया। एमएलसी ने विनम्रता के साथ सभी से परिचय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed