{"_id":"5eada1738ebc3e90731e61a3","slug":"mistake-found-in-the-name-of-a-nominated-female-member-and-in-the-name-of-another-member-s-father-mau-news-vns523044743","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामित महिला सदस्य के नाम और एक अन्य सदस्य के पिता के नाम मे मिली गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामित महिला सदस्य के नाम और एक अन्य सदस्य के पिता के नाम मे मिली गलती
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद नगर पंचायत में शासन से नामित सदस्यों के नाम पर गलती होने से शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह अटक गया हालांकि कुछ सदस्यों को शपथ दिलाया गया। शासन द्वारा नामित दो सदस्यों के वल्दियत और नाम में गलती मिलने पर इनके नाम के संशोधन के लिए नगर पंचायत ने शासन को पत्र भेजा है। तीन सदस्यों में एक सदस्य का नाम व वल्दियत दुरुस्त होने के कारण सदस्य को बाद में शपथ दिलाई जाएगी।
मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में सदस्य संजय तिवारी, रविंद्र यादव और गीतादेवी को शासन द्वारा सदस्य नामित किया गया है। शासन से आई सूची में पुष्पा देवी नाम दर्ज है। इतना ही नहीं गीता के पति नाम भी छोटू प्रसाद की जगह छोटे छपा है। इसमें महिला सदस्य के नाम में कमी और रविंद्र यादव के पिता के नाम में त्रुटि होने के कारण नामों को सही करने के लिए नगरपंचायत प्रशासन ने शासन को पत्र भेजा है। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक महेंद्र चौहान ने बताया कि नगर पंचायत में रविवार को शपथ ग्रहण का समारोह का आयोजन किया गया है लेकिन दो सदस्यों के नाम में त्रुटि होने के कारण केवल एक सदस्य संजय तिवारी का शपथ दिलाई जाएगी।
नगर पंचायत के तीन नामित सदस्यों को दिलाई गई शपथ
मुहम्मदाबाद गोहना। वलीदपुर नगर पंचायत में शासन द्वारा नामित तीन सदस्यों को शनिवार को उप जिलाधिकारी डॉ0 सीएल सोनकर द्वारा शपथ दिलाई गई। शासन द्वारा नामित सदस्य प्रमोद विश्वकर्मा, विनोद गुप्ता, और राम नगीना पासवान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मौजूद नगर पंचायत पंचायत अध्यक्ष शमीमा अली ने कहा कि उम्मीद है कि नगर के चतुर्दिक विकास के लिए सभी सदस्य अपना समर्थन और सहयोग देंगे। अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने सदस्यों से नगर के विकास में सहयोग की अपील किया। इस दौरान नगर पंचायत के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चिरैयाकोट में मनोनीत सदस्यों को दिलाई गई शपथ
चिरैयाकोट। शासन द्वारा मनोनीत नगर पंचायत चिरैयाकोट के सभासदों सुरेंद्र पांडेय , अरविंद पासवान और विनय वर्मा को शनिवार को एक संक्षिप्त समारोह में शपथ ग्रहण कराया गया। उपजिलाधिकारी डा.सीएल सोनकर की अध्यक्षता में हुए समारोह में नगर पंचायत चेयरमेन लीलावती यादव ने मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामप्रताप यादव, ईओ मनोज कुमार यादव और सत्येंद्र कुमार सहित कई सभासद मौजूद रहे।