फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Missing youth's body found in train, video of assault goes viral

Mau News: गायब युवक का ट्रेन में मिला शव, मारपीट का वीडियो वायरल

Thu, 30 Oct 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found in train, video of assault goes viral
मृतक विवेक राय। फाइल फोटो
बढुआगोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह हाॅल्ट पर खड़ी गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की जनरल बोगी में बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक का शव पिट्ठू बैग से लटकता मिला। युवक की पहचान सरायलंखसी थाना क्षेत्र के हथिनी गांव निवासी विवेक राय के रूप में हुई।
विज्ञापन

युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो कहां का है, इसका पता नहीं चल सका है। युवक अपने पिता के साथ असम रहता था। उसके गायब होने पर दो दिन पहले असम में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा पिता ने दर्ज कराया था। पिता ने पट्टीदारों पर अपहरण कर हत्या करने और शव ट्रेन में फेंकने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हथिनी गांव स्थित चोरपकखर्द निवासी विवेक राय का शव बृहस्पतिवार को मऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी और शहर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पिता अरविंद राय ने अपने पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि करीब तीन माह पूर्व किसी बात को लेकर विवेक का पट्टीदारों से विवाद हुआ था। मामले में थाने में सुलह-समझौता भी हुआ था। इसके बाद विवेक अपने पिता के साथ असम चला गया था। पिता अरविंद राय ने बताया कि विवेक के अचानक गायब होने पर 26 अक्तूबर को उन्होंने असम में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपों के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो डॉक्टरों के पैनल की टीम ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत होने की बात सामने आई है। चोट के निशान तीन से चार दिन पुराने हैं। वायरल वीडियो के मामले की शिकायत अभी नहीं मिली है। मिलने पर जांच होगी। - राज कपूर सिंह, थाना प्रभारी।


जीआरपी थाना मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed