फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Miscreants attack the car of the headmistress returning home from the primary school

Mau News: प्राथमिक विद्यालय से घर जा रही प्रधानाध्यापिका की कार पर बदमाशों का हमला

Thu, 20 Mar 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Miscreants attack the car of the headmistress returning home from the primary school
इंदारा। प्राथमिक विद्यालय से घर जा रही प्रधानाध्यापिका की कार पर बदमाशों के हमला का मामला सामने आया है। हमले में चार पहिया वाहन का सीसा टूट गया है। बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की रहनेे वाली तारा देवी पत्नी विश्राम यादव ने बताया की वह रतनपुरा शिक्षा क्षेत्र के मिश्रौली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम वह रोज की तरह स्कूल बंद होने के बाद चार पहिया गाड़ी से बेटे आशुतोष के साथ घर जा रही थीं। जैसे ही गाड़ी कोपागंज के भाजहंवा कसारा गौशाला के पास सम्हस्ता मोड़ पर मुड़ी। इसी समय पहले से घात लगाकर 7 बदमाशों ने गाड़ी के सामने बाइक खड़ी कर दी। गाड़ी के रूकते ही बाइक से उतरे बदमाशों ने हॉकी, बैट और लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें गाड़ी के सभी शीशे टूट गए। मुझे भी चोटें आई हैं। जब मैं शोर करने लगी तो गाड़ी का चाभी निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों बाइक से सभी आरोपी भाग गए। इस मामले में थानाध्यक्ष कोपागंज विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed