फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Minister of State furious after seeing the mismanagement at the animal shelter

पशु आश्रय स्थल पर दुर्व्यवस्था देख भड़के राज्य मंत्री

Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Minister of State furious after seeing the mismanagement at the animal shelter
रतनपुरा। प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को अइलख पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां भारी अव्यवस्था मिलने पर वह भड़क गए। इतना ही नहीं पूजन के लाई गई दुर्बल गायों को देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई। राज्य मंत्री दोपहर 12 बजे अइलख स्थित पशु आश्रय स्थल पहुंचे। वहां की दुर्दशा एवं बदतर स्थिति देखकर भड़क गए। प्रशासन की तरफ से बताए गए सबसे अच्छा पशु आश्रय स्थल की दशा देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई। पशु आश्रय स्थल के बोर्ड पर अस्थायी शब्द देख कर अधिकारियों से पूछा कि जब यह स्थाई पशु आश्रय स्थल है तो अस्थाई शब्द क्यों लिखा है। इस सवाल पर अधिकारी बगलें झांकने लगे। पशु आश्रय स्थल में जब एक गाय को पूजन के लिएलाया गया तो उसरि दुर्बलता देखकर वी भड़क गए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को फटकारा। यहां पर एक भी पौधा न लगाए जाने पर नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान विजय कुमार को पशुओं की देखभाल करने का पाठ पढ़ाया। चेताया कि दूसरी बार निरीक्षण में हालात सुधरे नहंी मिले तो कड़े कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविंद्र नाथ यादव, जिला विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed