फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Middle aged man dies after being hit by goods train

Mau News: मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Wed, 24 May 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Middle aged man dies after being hit by goods train
पिपरीडीह। वाराणसी भटनी रेलमार्ग पर पनियरा हाल्ट के पास बुधवार की दोपहर में वाराणसी से मऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। ट्रेन ड्राइवर ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी ने मौकै पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। काफी देर बाद मृतक की पहचान गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के सुरेमापुर निवासी मुन्नी सिंह पुत्र स्व. सूबेदार सिंह के रूप में हुई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक महारे धाम पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता था। मृतक की पत्नी रंजू तथा दो बेटियां श्रृष्टि 13, श्रेया 16 सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। आरपीएफ ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed