{"_id":"3f07c0ba98eca35958bc729c65089524","slug":"metting-of-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बूथ पर 20 यूथ का लक्ष्य पूरा हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बूथ पर 20 यूथ का लक्ष्य पूरा हो
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश ने संगठन को और मजबूत करने का निर्देश दिया। कहा कि हर बूथ पर 20 यूथ तैयार किए जाने हैं। इसे लेकर पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
पंचायत चुनाव से लेकर विभिन्न चुनावों में पार्टी को अपनी दमदारी भी दिखानी है। एक जून से 13 जुलाई तक मतदाता सूची का परिवर्तन, संसोधन एवं विलोपन होना है। अंतिम प्रकाशन आठ अगस्त को होना है।
निर्वाचन संबंधित कार्यों में पार्टी के नेता एवं पदाधिकारी रूचि लें और अपने अपने क्षेत्र की मतदाता सूची को दुरुस्त कराएं। जिला उपाध्यक्ष गुड्डू चौधरी ने मधुबन में बिजली समस्या पर चिंता प्रकट की।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि पिछली सरकार की तर्ज पर जिले के तहसील क्षेत्रों में तैनात कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने उन्हें भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से इस पर विचार करने को कहा। जिलाध्यक्ष ने सभी को चेताया कि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी की छवि का ध्यान रखें।
विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुबाष यादव, रामधनी चौहान, नन्हकू चौहान, सदानंद यादव, लालबहादुर यादव, धीरज राजभर, संजय चौधरी आदि मौजूद थे।