{"_id":"6a4bf317dad3c1892c0bb0a8","slug":"memorandum-submitted-for-the-construction-of-a-new-bridge-over-the-tamsa-river-mau-news-c-295-1-svns1029-148137-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तमसा नदी पर नए पुल निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तमसा नदी पर नए पुल निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर तमसा नदी पर नया पुल बनाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हिंदू
कलेक्ट्रेट पर सोमवार को हिंदू जागरण समिति के पदाधिकारियों ने नगर के भीटी स्थित तमसा नदी पर नए पुल के निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि भीटी स्थित तमसा नदी पर बना पुल दशकों पुराना है। यह पुल जर्जर हो चुका है। समय के साथ पुल की स्थिति खराब होती जा रही है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
उन्होंने कहा कि पुल की जर्जर हालत आम लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। यह पुल मऊ शहर के लिए ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल के अनेक जनपदों को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन
प्रतिदिन हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, व्यापारी, किसान, कर्मचारी एवं आम नागरिक इस पुल से आवागमन करते हैं। इसके अलावा जिले के प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
ऐसे में नए पुल का निर्माण कराना बहुत जरूरी है। इस मौके पर रामकृष्ण भारद्वाज, अमित वर्मा, मनीष सिंह, रोशन सोनी, रवि गुप्ता, अध्यक्ष आर्यन, योगेंद्र प्रजापति, राज श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, आदित्य रंजन सिंह आदि उपस्थित रहे।