फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Memorandum submitted for removal of trolley transformer from private land

Mau News: निजी जमीन से ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 04 Jun 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for removal of trolley transformer from private land
गर क्षेत्र के पुरानी तहसील के पूरब तरफ सहादतपुरा नई बस्ती में निजी जमीन पर विद्युत निगम का दो स
नगर क्षेत्र के पुरानी तहसील के पूरब तरफ सहादतपुरा नई बस्ती में निजी जमीन पर विद्युत निगम द्वारा दो साल से ट्रॉली पर ट्रांसफार्मर रखकर बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसे हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जमीन स्वामी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में सहादतपुरा नई बस्ती निवासी रामप्रवेश सिंह ने बताया कि बिजली निगम द्वारा उनकी निजी जमीन पर दो साल से ट्रांसफार्मर रखकर अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है। ट्रॉली ट्रांसफार्मर केवल आपातकालीन व्यवस्था के लिए होता है, लेकिन यह दो वर्ष पूर्व लगाए जाने के बाद से लगातार वहीं रखा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी स्थान से लगभग 50 मीटर की दूरी पर नए फाउंडेशन पर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा चुका है, फिर भी विभाग द्वारा पुराना ट्रॉली ट्रांसफार्मर नहीं हटाया गया है। इससे वे अपनी जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कई बार बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता प्रथम को पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक ट्रॉली ट्रांसफार्मर नहीं हटाया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में रामप्रवेश सिंह, विवेक सिंह, अभिषेक, वीर बहादुर सिंह, तेज बहादुर सिंह, सुरेंद्र, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed