फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   meeting

‘कोरोना के प्रति दायित्वोें का करें निर्वहन’

Thu, 09 Jul 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
meeting
नगर पालिका सभागार में निगरानी समिति के अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष तैय? - फोटो : MAU
मऊ। नगरपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी की अध्यक्षता में वार्डवार निगरानी समिति के अध्यक्षों की बैठक बृहस्पतिवार को नगरपालिका सभागार में हुई। इसमें कोरोना से बचने में आ रही समस्याओं एवं उसके समाधान किए जाने तथा हाटस्पॉट क्षेत्रों में निगरानी करने पर चर्चा हुई। पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि निगरानी समिति के अध्यक्षों की बैठक लेने का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों को लॉकडाउन का पूर्ण रुप से पालन कराने एवं कोविड-19 के प्रति जागरुक करना है। कहा कि जिस प्रकार आपने अभी तक पूरी तन्मयता के साथ इस महामारी में प्रशासन का सहयोग किया है। आगे भी आप महामारी से बचने के लिए समाज के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना से डरने की जरुरत नहीं है, बल्कि सावधानी व सतर्कता बरत कर इस महामारी से बचा जा सकता है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वह सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉकडाउन का पालन करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। स्वच्छता बनाए रखें। संक्रमण से बचाव के लिये हाट स्पॉट क्षेत्रों में बैरीकेडिंग की गई है, अगर कोई इसे खोलता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि संक्रमण के फैलने से नगर को बचाया जा सके। साथ ही निगरानी समिति के सभी अध्यक्षों ने वार्ड नंबर 41 के निगरानी समिति की अध्यक्षा शाहिना अरशद जमाल, अरशद जमाल तथा वार्ड नंबर 31 मदनपुरा के निगरानी समिति के सदस्य मसूद अख्तर पर प्रशासन द्वारा दर्ज किये गए मुकदमे को उठाने की वकालत की। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, धीरज राजभर, फखरे आलम, जावेद यार्न, अब्दुस्सलाम, विनोद गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed