फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Medical college gift to the district soon

जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात जल्द

Wed, 13 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Medical college gift to the district soon
नगर के सहादतपुरा स्थित बंद स्वदेशी काटन मिल।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के खुलने का रास्ता साफ हो गया है। लखनऊ से आई टीम ने मेडिकल कालेज के लिए दो स्थानों को चिह्नित कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी दी है। ऐसे में अब जनपदवासियों को बेहतर इलाज कराने के लिए गैर जनपद नहीं जाना पड़ेगा। जिले की आबादी 25 लाख है। नगर में 100-100 बेड का जिला अस्पताल तथा जिला महिला चिकित्सालय है। जिले में मेडिकल कॉलेज की सुविधा न होने से जनपदवासियों को गंभीर रोगों का इलाज कराने के लिए वाराणसी तथा आसपास के जिलों की तरफ रुख करना पड़ता है। लेकिन अब लखनऊ से आई टीम के मेडिकल कालेज के लिए जमीन चिह्नित करने के बाद शासन की तरफ से मेडिकल कॉलेज खोले जाने की कवायद तेज हो गई है। पूर्व में इसके लिए 20 बीघा जमीन तथा जिला अस्पताल से इसके तीन किमी के रेंज में होना शर्त रखी गई थी। कोरोना संक्रमण तथा विधानसभा चुनाव के चलते प्रक्रिया अधर में लटकी रही। प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी के बाद मेडिकल कॉलेज के खोले जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब लखनऊ से आई टीम ने मेडिकल कालेज के लिए परदहां काटन मिल तथा स्वदेशी काटन मिल की जमीन चिह्नित कर शासन को रिपोर्ट भेजी है। परदहां स्पीनिंग मिल कैंपस लगभग 20 बीघा में है। जबकि परदहां स्पीनिंग मिल कैंपस जिला अस्पताल से तीन किमी दूर है। जबकि स्वदेशी काटन मिल लंबे भूभाग में है। जिला अस्पताल से भी काफी नजदीक है। मेडिकल कॉलेज पीपीपी माडल पर तथा जिला अस्पताल को अपग्रेड कर 300 बेड का बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेडिकल कालेज के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी होने बाद अगली प्रक्रिया शुरु होगी। मेडिकल कालेज खुलने से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेगी। इससे लोगों को समय तथा धन दोनों की बचत होगी। सीएमओ डॉ. एसएन दुुबे ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए लखनऊ से आई टीम ने जमीन चिह्नित कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी है। शासन से दिशा निर्देश मिलते ही अगली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed