फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   medical camp

‘नियमित व्यायाम से बचाव संभव’

Wed, 04 Aug 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
medical camp
नगर के शारदा नारायन अस्पताल में नि:शुल्क शुगर व ब्लड प्रेशर जॉच के दौरान जांच कराते लोग। - फोटो : MAU
मऊ। रोटरी क्लब के तत्वाधान में मंगलवार को गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक तथा रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह तथा उनकी टीम द्वारा 46 मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया गया। इस दौरान डॉ. संजय सिंह ने कहा कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप से बचने के लिए खानपान के साथ जीवनशैली में व्यायाम को शामिल करना बेहद जरूरी है। यदि कोई मधुमेह या रक्तचाप से पीड़ित हैं, तो उन्हें भी अपने उम्र के अनुसार व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम से ब्लड शुगर के स्तर में कमी होती है और मधुमेह का बेहतर नियंत्रण होता है। कहा कि बार-बार पेशाब आना, बहुत अधिक प्यास लगना और अक्सर भूख लगना आदि लक्षणों को अनदेखा नहीं करते हुए ब्लड शुगर टेस्ट कराना चाहिए। बोले कि यदि लगातार दो बार ऊपर का रक्तचाप (सिस्टोलिक) 140 मिमी और उससे अधिक आए और नीचे का रक्तचाप 90 मिमी या उससे अधिक आये तो यह उच्च रक्तचाप के संकेत होते हैं। उच्चरक्तचाप व मधुमेह की समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। इस अवसर पर डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. रूपेश सिंह, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. गौतम कुमार, डॉ. सतीश सिंह, शिवकुमार सिंह, मनीष शर्मा, गौरव सिंह, हामिद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed