फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Means a surprise check of cooperatives

साधन सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण

Tue, 26 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 26 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
 जिले में खरीफ सीजन के  लिए लक्ष्य से तीन गुना से भी ज्यादा डीएपी उर्वरक उपलब्ध है। प्रदेश सरकार ने डीएपी खाद के मूल्य में 35 रुपये प्रति बोरी की कमी कर दी है। साधन सहकारी समितियों पर सचिव  नहीं मिल रहे हैं। इससे किसानों को पुरानी ऊंची कीमतों पर डीएपी खरीदनी पड़ रही है। अब साधन सहकारी समितियों पर औचक निरीक्षण की कार्रवाई जिलाधिकारी ने शुरु कराई है तो एक नई उम्मीद किसानों में जगी है कि अब से ही सही शायद सचिव गोदामों पर मौजूद मिले तो उन्हें डीएपी और यूरिया उचति दामों पर मिल सके। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने साधन सहकारी समितियों पर  सचिवों के न मिलने की खबर 26  जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिनमें इन तथ्यों को दर्शाया गया था कि जिले में खरीफ सीजन के लिए डीएपी का लक्ष्य केवल 2775 मीट्रिक टन तय है लेकिन इसके सापेक्ष दस पीसीएफ , दस डीसीएफ और 92 साधन सहाकरी समितियों की गोदामों पर इस समय 6776 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। चूंकि साधन सहकारी समितियों पर तैनात सचिव गोदामें पर मौजूद  नहीं रहते इसलिए किसानों को जरूरत के समय डीएपी नहीं मिल पा रही है। चूंकि इस समय  किसान धान की रोपाई कर रहे हैं इसलिए इस समय खेतों में डीएपी डालते हैं। उधर सरकार ने डीएपी की कीमतों में 35 रुपयों की कमी कर दी है।
विज्ञापन


इधर गोदामों पर सचिवों तथा प्रभारियों के न मिलने से किसानों को समय पर डीएपी नहीं मिल पा रही है। किसान नेता देव प्रकाश राय , देवेंद्र सिंह , राकेश सिंह , सुरेश यादव और देवेंद्र मिश्र ने जिलाधिकारी से  अफसरों की एक टीम बनाकर सभी साधन सहकारी समितियों , पीसीएफ ,डीसीएफ केंद्रों पर औचक निरीक्षण कराने की मांग किया है। जिससे किसानों को सही समय  और उचित दरों पर उर्वरक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed