फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MDM was not prepared in Upper Primary School Ailakh, children remained hungry

Mau News: उच्च प्राथमिक विद्यालय अइलख में नहीं बना एमडीएम, भूखे रहे बच्चे

Tue, 13 May 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
MDM was not prepared in Upper Primary School Ailakh, children remained hungry
मऊ। जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए शुरू की गई मध्याह्न भोजन योजना का लाभ विभागीय उदासीनता से नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

रतनपुरा विकास खंड क्षेत्र के अइलख स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को ग्राम प्रधान की तरफ से खाद्यान्न उपलब्ध न कराने के चलते मध्याह्न भोजन नहीं बना। इसके चलते बच्चों को भूखों ही रहना पड़ा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा है। रतनपुरा विकास खंड क्षेत्र के अइलख स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में 52 बच्चे अध्ययनरत हैं। एमडीएम योजना संचालन की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान को सौंपी गई है। मंगलवार को ग्राम प्रधान की तरफ से खाद्यान्न उपलब्ध न कराने से विद्यालय मेें मध्याह्न भोजन नहीं बना। इसके चलते बच्चों को भूखे रहे। अधिकारियों की मानें तो ग्राम प्रधान की तरफ से त्रैमासिक खाद्यान्न का उठान किया जाता है। प्रधानाध्यापक अरुण सिंह का कहना था कि ग्राम प्रधान की तरफ से खाद्यान्न उपलब्ध न कराने से एमडीएम नहीं बन सका।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जिला समन्वयक एमडीएम पीयूष पांडेय का कहना था कि मामले में प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान को कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed