फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Maximum temperature dropped by four degrees following 18.25 mm of rainfall; ripe paddy crops in the fields flattened.

Mau News: 18.25 मिमी बारिश से अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़का, खेतों में गिरी धान की पकी फसल

Sat, 31 Oct 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature dropped by four degrees following 18.25 mm of rainfall; ripe paddy crops in the fields flattened.
रानीपुर में बारिश से गिरी धान की फसल
मऊ। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्नब का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। भोर से हवा के साथ शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक होते रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी और पकी फसल गिर गई है।
विज्ञापन

कटाई के मुहाने पर खड़ी फसल के गिरने और भीगने से किसानों को भारी नुकसान की चिंता सताने लगी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान की फसल गिरने से 70 से 80 प्रतिशत उत्पादन पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों में 18.25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

अर्नब के प्रभाव के कारण हुई बारिश और तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश और तेज हवा के चलते खेतों में पककर तैयार धान की फसल गिर जाने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, हाल ही में आलू की गई बोआई बारिश के कारण जमाव पर असर पड़ने का खतरा बढ़ गया है। अचानक मौसम में आए बदलाव से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 78 हजार 960 हेक्टेयर में धान के फसल लगाई गई है। बारिश से कटाई ठप हो गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 92 प्रतिशत रही। जबकि हवाएं 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

इंदारा में कोपागंज विकास खंड के गांवों में बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धान की खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई है। फसल गिरने से न केवल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इसी तरह कोपागंज, दुबारी आदि क्षेत्रों की स्थिति रही।

रानीपुर में बारिश से गिरी धान की फसल

रानीपुर में बारिश से गिरी धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed