फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Maulana Shamshad, the special God of God, makes the worship of Rojedar in Ramadan

रमजान में रोजेदार की इबादत बना देती है खुदा का खास-मौलाना शमशाद

Wed, 13 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Maulana Shamshad, the special God of God, makes the worship of Rojedar in Ramadan
घोसी। मुकद्दस रमजान में रोजा अल्लाह के करीब ले जाने का बेहतरीन जरिया है। ऐसे में रोजेदार की इबादत उसे खुदा का महबूब बना देती है। यह बातें मदापुर सम्सपुर निवासी मौलवी शमशाद अहमद ने कहीं। बताया कि रमजान के महीने में रोजेदारों को चाहिए वह अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों और असहायों की मदद करें। कहा कि रमजान में स्वयं की कमियों को सुधारने का इससे बेहतरीन मौका मुसलमानों को नहीं मिल सकता। क्योंकि रमजान महीने में एक अच्छाई का अज्र 70 गुना अधिक मिलता है। मौलाना ने बताया कि भूख प्यास की तड़प के बीच पंहुचने वाली खुदा की इबादत रोजेदार को खुदा का महबूब बना देती है। स्वयं को हर बुराई से बचाकर अल्लाह के करीब ले जाने का सबसे सुनहरा मौका रोजा है। रोजा गलत कामों को करने से रोकते हैं। इसलिए इस माह गलत कामों से बचना चाहिए। अधिक से अधिक भलाई का कार्य करना चाहिए। पड़ोसी का सहयोग करने के साथ ही कोरोना जैसी बीमारी से निजात दिलाने के लिए अल्लाह से दुआ भी करें। मौलाना ने रोजेदारों से विश्व में चल रही अशांति को खत्म करने के लिए भी दुआ करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed