फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau youth dies in Russia was put into fighting with Ukraine Agent cheated

रूस में मऊ के युवक की मौत: नौकरी नहीं दी गई, यूक्रेन के साथ लड़ाई में लगा दिया; एजेंट ने ऐसे दिया धोखा

Sat, 15 Jun 2024 05:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 05:25 PM IST
सार

Mau News: परिजनों का आरोप है कि घोसी के चंद्रापार निवासी एक एजेंट ने धोखे से उसे रूस में ढाई लाख रुपये प्रतिमाह सेलरी पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर भेजा था। लेकिन रूस जाने के बाद उसे यूक्रेन के साथ लड़ाई में लगा दिया गया था। इस बात की जानकारी खुद मृतक ने फोन कर परिजनों को बताया था।

विज्ञापन
Mau youth dies in Russia was put into fighting with Ukraine Agent cheated
श्यामसुंदर यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के गौहरपुर गांव निवासी एक युवक की रूस में यूक्रेन के साथ युद्ध के दौरान मौत हो गई। बीते दिनों रूस की एंबेसी से युवक के मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि उसके पुत्र का वेतन और वहां से मिली क्षतिपूर्ति की धनराशि एजेंट ने हड़प लिया है। मृतक के पिता द्वारा एजेंट के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तहरीर दी गई। एसपी इलामारन जी. के निर्देश पर अब घोसी कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार के जांच में जुटी हुई है। तीन जून की घटना के बाद मृतक के परिजनों को अभी भी अपने बेटे के शव घर आने का इंतजार है। 
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गौहरपुर गांव निवासी भजुराम यादव ने एसपी का दी गई तहरीर में बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के चंद्रापार पाही गांव निवासी एजेंट ने उसके पुत्र श्यामसुंदर यादव (24) को रूस में गार्ड की नौकरी दिलाने के लिए 50 हजार रुपये लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका पुत्र 26 जनवरी 2024 को मऊ से रूस के लिए रवाना हुआ था। उसके पुत्र के रूस जाने से पहले एजेंट ने अपने घर बुलाकर उससे कागजात ले लिए। कुछ फॉर्म और कुछ सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराया था। 

रूस जाने के बाद लड़के ने बताया कि सुरक्षा गार्ड में भर्ती करने की बजाय रूस की सेना के सहयोग से उसे यूक्रेन के साथ लड़ाई में लगा दिया गया है। बीते तीन जून का रूस की एंबेसी से श्यामसुंदर यादव (24) के लड़ाई के दौरान मौत होने की खबर परिजनों को दी गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अब मृतक के परिजन शव आने का इंतजार कर रहे है। 


इस बाबत थानाध्यक्ष घोसी राजकुमार सिंह ने बताया कि एसपी ने मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अभी जांच चल रही है, दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed