फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Violence police action released posters of stone pelters made appeal to public

मऊ में बवाल का मामला : अब पुलिस का एक्शन, पथराव करने वालों का जारी किया पोस्टर; जनता से की ये अपील

Sun, 17 Nov 2024 06:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 06:42 PM IST
सार

Mau News : मऊ में दो बाइक की टक्कर के बाद एक पक्ष ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। इस बाद अस्पताल में भी तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस ने देर रात एक्शन लेने की कोशिश की तो उन पर पथराव किए गए थे। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। रविवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपियों का पोस्टर जारी किया है।

विज्ञापन
Mau Violence police action released posters of stone pelters made appeal to public
मऊ में बवाल को लेकर पुलिस ने जारी किया ये पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ पुलिस प्रशासन द्वारा घोसी में पुलिस टीम पर पथराव करने वाले दोषियों को लेकर अब सख्ती की मूड में दिख रही है। रविवार को पुलिस प्रशासन ने पथराव में शामिल कई उपद्रवी युवाओं को पोस्टर जारी किया है। जनता से अपील की है कि किसी तरह की अफवाह न ध्यान न दें। साथ ही जारी पोस्टर में दिख रहे लोगों की पहचान पुलिस को बताने की अपील की है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. ने बताया कि बीते शुक्रवार को दो बाइक की टक्कर के बाद दो पक्ष में विवाद होने के बाद एक पक्ष से जमा लोगों ने पहले अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। वहीं पुलिस टीम पर पथराव कर पुलिसकर्मियों को घायल करने के साथ सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर तनावपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन




बताया कि रविवार को तीसरे दिन भी घोसी में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर एक एक मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। वहीं इस बीच एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दो पोस्टर जारी किया है। इसमें लिखा गया है कि बीते 15 नवंबर को जनपद मऊ थाना घोसी क्षेत्र में हुए पथराव-उपद्रव में शामिल अभियुक्त है, जिन्हें पुलिस टीम ने रिकार्ड वीडियो में मिले फुटेज से चिहिन्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता से अपील की गई है कि पोस्टर में दिख रहे व्यक्तियों को कोई जानता है तो वह पुलिस प्रशासन को संपर्क कर उसकी सूचना दे सकता है। उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed