फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau topped in Azamgarh Division in Mother Vandana Week

मातृ वंदना सप्ताह में आजमगढ़ मंडल में मऊ रहा अव्वल

Thu, 09 Sep 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mau topped in Azamgarh Division in Mother Vandana Week
मऊ। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक से सात सितंबर तक चलाए गए मातृ वंदना सप्ताह के दौरान 1,897 पात्र लाभार्थियों का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पंजीकरण किया गया है। योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। एक से सात सितंबर तक मातृ वंदना सप्ताह के दौरान 1,897 लाभार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया है। इस सप्ताह का उद्देश्य शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाना रहा है। सप्ताह को प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियों के साथ उत्सव के रूप में मनाया गया। अभियान के दौरान गर्भवती को कोविड-19 टीकाकरण कराने व लंबित मामलों के निस्तारण के लिए भी अभियान चलाया गया। वहीं ग्रामसभा स्तर पर बैठक कर लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी गई। अब तक जिले में 53,473 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। मातृ वंदना सप्ताह के दौरान सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षक, एचईओ, बीपीएम, बीसीपीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर आदि की टीम लगी रही और इन लाभार्थियों के पंजीकरण कराने में आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मऊ जनपद इस योजना का लाभ दिलाने में मंडल में प्रथम स्थान पर है। मातृ वंदना सप्ताह के दौरान डोर टू डोर अभियान चलाकर 1,897 लाभार्थियों का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया है। इस बाबत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम नारायण दुबे का कहना है कि एक से सात सितंबर तक मातृ वंदना सप्ताह के दौरान 1,897 लाभार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया है। इस सप्ताह का उद्देश्य शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाना रहा है। सप्ताह को प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियों के साथ उत्सव के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed