फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Stadium became the winner of A Namo Kabaddi competition by defeating Rampur.

Mau News: रामपुर को मात देकर मऊ स्टेडियम ए नमो कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता बना

Sat, 02 Dec 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mau Stadium became the winner of A Namo Kabaddi competition by defeating Rampur.
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की तरफ से नगर के जीवन राम छात्रावास के मैदान में चल रही तीन दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रामपुर तथा मऊ स्टेडियम ए के बीच खेला गया। मऊ स्टेडियम ए की टीम ने रामपुर को हराकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल मऊ स्टेडियम ए तथा मऊ स्टेडियम बी के बीच खेला गया। इसमें मऊ स्टेडियम ए ने 15 के मुकाबले 35 प्वाइंट से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल बंदीघाट तथा रामपुर के बीच खेला गया। इसमें 12 के मुकाबले 44 प्वाइंट से रामपुर ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला रामपुर तथा मऊ स्टेडियम ए के बीच खेला गया। मऊ स्टेडियम की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मऊ स्टेडियम ने रामपुर को 17 के मुकाबले 27 प्वाइंट से हराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार खेल खिलाड़ी और नौजवानों को लेकर हमेशा सक्रिय रहती हैं। खेल के माध्यम से युवा अपना भविष्य सुधार रहे हैं। ग्रामीण परिवेश के युवा अपना नाम पूरे देश प्रदेश में बना सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान संयोजक किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिंद्र सिंह, योगेंद्र राय, मनोज राय, प्रवीण गुप्ता, अशोक सिंह, डाॅ. एचएन सिंह, संजय पांडेय, संतोष सिंह, आनंद प्रताप सिंह, आनंद ज्योति सिंह, अनिल श्रीवास्तव, हेमंत राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed