{"_id":"5ef8d6926cc7791d50269fd6","slug":"mau-s-middle-aged-died-in-dubai-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ के अधेड़ की कोरोना से दुबई में मौत, बीस वर्षों से निजी कंपनी में करता था काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ के अधेड़ की कोरोना से दुबई में मौत, बीस वर्षों से निजी कंपनी में करता था काम
Sun, 28 Jun 2020 11:12 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा गांव निवासी 55 वर्षीय अधेड़ की मौत दुबई में रविवार को हो गई। दुबई से अधिकारियों ने फोन कर परिजनों को मौत की सूचना दी। साथ ही यह भी बताया कि उनके मौत की वजह कोरोना संक्रमण है। परिजनों के अनुसार 55 वर्षीय अधेड़ बीते बीस वर्षों से दुबई में एक कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
अधेड़ ने एक सप्ताह पहले परिजनों को फोन कर कोरोना संक्रमित होने की सूचना देते हुए आइसोलेट होने की बात कही थी। रविवार की दोपहर फोन कर उसके दोस्त तथा प्रशासन ने अधेड़ की मौत होने की सूचना दी। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन