फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau police revealed murder of Gulshan in supremacy

हत्या का खुलासा: मऊ में वर्चस्व की लड़ाई में गई थी गुलशन की जान, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 12:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 13 Jun 2025 12:44 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले की पुलिस ने गुलशन हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या दो गैंग के वर्चस्व में 10 जून को रेलवे स्टेशन के पास हुई थी। 

विज्ञापन
Mau police revealed murder of Gulshan in supremacy
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जंक्शन के बाहर मंगलवार को गुलशन यादव की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। शहर कोतवाली में खुलासा करते हुए सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई में गुलशन की हत्या हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
खुलासा करते हुए सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि दो गैंग के वर्चस्व में 10 जून को रेलवे स्टेशन के समीप गुलशन यादव की हत्या हुई थी। इस संबंध में रणधीर यादव की तहरीर पर आठ नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने पांच लोगों को शहर के ढेकुलिया घाट से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; ये कैसी मजबूरी: पलायन की तैयारी में हैं इस गांव के 40 परिवार, मकान बिकाऊ है... के लगाए गए पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में कमलेश यादव, तेज बहादुर, अमरनाथ यादव, सचिन सोनकर, राहुल सोनकर शामिल हैं। सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि पहले सभी आरोपियों ने रेकी की फिर मौका पाते ही हमला बोल दिया। इस दौरान गुलशन बुरी तरह घायल हो गया, जिसको पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में और नामजद लोगों की तलाश में पुलिस कई जगह छापेमारी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed