{"_id":"6af763df6a1c97f3bb0147d2","slug":"external-personnel-removed-from-the-supply-office-explanation-sought-from-the-supply-inspector-mau-news-c-295-1-mau1001-154936-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आपूर्ति कार्यालय से हटाए गए बाहरी कर्मी, पूर्ति निरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आपूर्ति कार्यालय से हटाए गए बाहरी कर्मी, पूर्ति निरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय में अनधिकृत और बाहरी कर्मचारियों द्वारा राशन उपभोक्ताओं के शोषण की शिकायत हुई थी। प्रशासन ने कार्यालय में बैठने वाले सभी बाहरी कर्मियों को वहां से हटा दिया है। अब कार्यालय में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है।
बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व अमर उजाला की पड़ताल में कार्यालय में एक युवक कंप्यूटर पर काम करता मिला था। राशन उपभोक्ताओं का आरोप था कि कार्यालय में बैठे बाहरी लोग ही उनका शोषण कर रहे हैं। खबर के प्रकाशित होने के बाद उच्च अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि विभाग में एक भी नियमित बाबू न होने से उपभोक्ताओं का काम प्रभावित हो रहा है, जिसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
मुहम्मदाबाद गोहना में आपूर्ति निरीक्षक विनोद अग्रहरि ने बताया कि कार्यालय में बैठने वाले व्यक्ति कौन थे और कब से बैठ रहे थे, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन उनके द्वारा शोषण और भ्रष्टाचार की जानकारी होने पर कार्यालय से सभी कर्मियों को हटा दिया गया है। अब मैं नियमित रूप से सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में उपलब्ध रहूंगा। इस बीच कोई भी राशन कार्ड धारक अपनी समस्या लेकर आएगा, तो उसके निराकरण का प्रयास किया जाएगा। अगर मैं किसी जांच को लेकर फील्ड में हूं, तो कार्ड धारक अपनी समस्या से संबंधित आवेदन वैकल्पिक अधिकृत कर्मचारी को दे सकता है। सभी की समस्या के निराकरण का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय में बाहरी लोगों द्वारा डोंगल इस्तेमाल करने की खबर का संज्ञान लेकर पूर्ति निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई जाएगी। आपूर्ति निरीक्षक को रोजाना एक निश्चित समय तक कार्यालय में उपलब्ध रहने के लिए निर्देशित किया गया है। आपूर्ति कार्यालय में नियमित बाबू की नियुक्ति तक कार्ड धारकों की समस्या से संबंधित आवेदन पत्र लेने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।-अर्चना अग्निहोत्री, उप जिलाधिकारी, मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ