फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news train

मऊ वाया भटनी होते गुजरी कई ट्रेनें

Mon, 30 Sep 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
mau news train
मऊ। बारिश के चलते बलिया-छपरा रेलखंड के बांसडीह के पास रविवार को रेलवे ट्रैक धसकने के चलते सोमवार को दूसरे दिन भी ट्रेनों के संचालन बाधित रहा। इसके चलते छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर अप और डाउन निरस्त रही। वहीं गाजीपुर रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें मऊ-भटनी वाया छपरा होते रवाना हुईं। ट्रेनों के निरस्त होने से ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री अन्य साधनों से गंतव्य को रवाना हुए। पटरी धंसकने से ही शाहगंज -बलिया पैसेंजर को मऊ में निरस्त कर दिया गया। वहीं गाजीपुर रूट की ट्रेन गंगा कावेरी एक्सप्रेस, सद्भभावना एक्सप्रेस सहित अन्य गाड़ियां मऊ-भटनी होते हुए गंतव्य को भेजी गईं। दूसरे दिन भी छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस के ना आने से वाराणसी सिटी, औड़ीहार, सादात, दुल्लहपुर जाने वाले यात्री हलकान रहे। वहीं भटनी-वाराणसी पैसेंजर अप और डाउन दोनों के निरस्त होने से छोटे बड़े स्टेशन के यात्री परेशान रहे। यह यात्री अन्य साधनों से गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed