फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news sports

बलिया की शानदार जीत, मिली ट्राफी

Mon, 06 Jan 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
mau news sports
रतनपुरा में स्वर्गीय राम सकल सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच की विजेता टीम को ट्राफी देते ज? - फोटो : MAU
रतनपुरा। स्व. राम सकल सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में वनदेवी मऊ तथा बहुता बलिया के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि उप्र विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर बहुता की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वनदेवी की टीम 12 ओवरों में कुल 79 रन बनाया। जीत के लिए 80 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बहुता की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में 81 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन आफ दी मैच रतन को तथा मैन ऑफ द सीरीज नवीन तेंडुलकर के नाम रहा। आयोजक मंडल ने नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, भाजपा विधायक विजय राजभर, जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, अर्जुन पुरस्कार विजेता बहादुर प्रसाद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह को सम्मानित किया। घोसी के विधायक विजय राजभर ने युवाओं से अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में खेल भावना अपनाने पर बल दिया। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान कर्ण प्रताप सिंह, कुन्नू, दीपू लाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गोस्वामी, दीपक सिंह, डॉ. राकेश सिंह, राघवेंद्र बहादुर सिंह, दीनानाथ तिवारी, विजय बहादुर सिंह, अवध नाथ सिंह, ग्राम प्रधान रामाश्रय मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed