फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news sports

ग्रीन हाउस ने लहराया परचम

Thu, 24 Oct 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
mau news sports
चिरैयाकोट स्थित पीकेएस पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं - फोटो : MAU
चिरैयाकोट। कस्बा स्थित पीकेएस पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जयप्रकाश यादव ने मशाल जला कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। वेलकम डांस, गेम डांस प्रमुख रहा। इसके बाद छोटे बच्चो द्वारा रिबन पीटी से लोगों की वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में बास्केटबाल, सैक रेस, बैक रेस आदि खेलो का आयोजन हुआ। 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रीन हाउस प्रथम स्थान, रेड हाउस द्वितीय, ब्लू हाउस तृतीय स्थान पर रहा। अन्य कार्यक्रमों मे केजी तथा अपर केजी कक्षाओं के बच्चो ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिसमें किंग एंड क्राउन रेस, ड्रेग वीथ बाल एंड रिग़, जंप विथ बाल आदि खेलों ने मन मोहा। जबकि फिस रेस, रिले रेस, में कड़ी प्रतियोगिता देखने को मिली। पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने भी कई खेल प्रतियोगिताओ मे भाग लिया। जिसमें फ्राग रेस, स्पून रेस, 50 मीटर टाइड लेग रहा। कुछ हास्य खेलो का प्रदर्शन भी बच्चो द्वारा किया गया। जिसमे रन विथ ड्रेसिग अप, चोटी रेस, ज्वेलरी रेस तथा नीडल व थ्रीड रेस प्रमुख रहा। बड़े बच्चों द्वारा एक सुंदर पिरामिड बनाया गया। जिसपर सबकी निगाहें टिकी रही। इस प्रतियोगिता का आकर्षण रिले रेस रही। छात्रो ने बाजी मारी। अंत मे रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में बच्चों ने खूब जोर आजमाइश की। विद्यालय के प्रबंधक परवेज अहमद खान ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अनिवार्य अंग होने के साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। इससे शरीर और मानसिक दोनों का विकास होता है। उप-प्रधानाचार्य खुर्शीद अनवर ने आभार जताया। इस दौरान चेयरमैन युनूस खान, हनुमान यादव, अशोक कुमार, सरफराज खान आदि शामिल रहे।

दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में मिले मिलावटी बेचन को सी

दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में मिले मिलावटी बेचन को सी- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed