फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news shravan mas

जयकारे के बीच शिव का किया जलाभिषेक

Thu, 18 Jul 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
mau news shravan mas
सावन के पहले दिन बुधवार को नगर के मठिया टोला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करती - फोटो : MAU
मऊ। सावन मास के पहले दिन बुधवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित मंदिरों व शिवालयों में तड़के से ही गहमागहमी रही। शिव भक्तों व कांवरियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। साथ ही बेलपत्र और दूध आदि चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। मंदिरों पर आयोजित भजन कीर्तन में शामिल होकर शिव भक्त झूमते रहे। नगर में पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले कांवरिए पैदल ही वापस लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। उधर कई मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। वहीं कुछ भक्तों ने घर पर भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। देवाधिदेव के अतिप्रिय सावन माह में साधना करने से साधक एवं भक्तों को सिद्धि प्राप्ति होती है। मनोकामनाएं पूरी होती है। इसी महत्व को देखते हुए सावन माह के पहले दिन प्रमुख मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों का रेला लगा रहा। बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में पूजन अर्चन करने वालों में अधिकांश संख्या महिलाओं की ही नजर आई। भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। घोसी : क्षेत्रों में स्थित शिवालयों व मंदिरों में बुधवार को श्रद्धालुओ का पूजन अर्चन करने के लिए तांता लगा रहा। मझवारा मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर खास, शिव मंदिर धरौली, शिव मन्दिर शोधनपुर सहित विभिन्न मंदिरों में भारी भीड़ लगी रही। रानीपुर : सावन माह के पहले दिन ही ब्लाक क्षेत्र के महासो, अमारी, भरथीपुर, दौलसेपुर सहित विभिन्न गांवों से कावरियों का जत्था देईया माई मंदिर, ब्रह्मबाबा मंदिर पहुंचा। जहां विधि विधान से पूजन अर्चन कर बाबा धाम के लिए रवाना हुए। जत्थे में सुनील गुप्ता, वंशनरायन राय, जनार्दन यादव, मन्नू गोड़, रामजतन, श्रवण, रामचन्द्र, ओमप्रकाश, हीरालाल, राधेश्याम, अनिल, मुलायम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed