फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news semeenar

बुुनकरों, शिल्पकारों को मिलेगा वित्तीय सहयोग

Tue, 28 Jan 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
mau news semeenar
नगर के शाही कटरा के मैदान में एक जनपद एक उत्पाद के संबध में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : MAU
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना अमेजान पर वस्त्र उत्पाद को ऑनलाइन बिक्री एवं निर्यात के लिए प्रशिक्षण एवं रजिस्ट्रेशन सेमिनार का आयोजन जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगर के शाही कटरा मैदान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन ने घोषणा की कि बुनकरों और शिल्पकारों को वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। ताकि वह अपना कारोबार सही तरीके से कर सकें। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस स्कीम के तहत प्रदेश सरकार ने राज्य के प्रत्येक जिले से एक उत्पाद को चुना है जहां प्रतिस्पर्धा उत्पादन का लाभ है। इस स्कीम में नामांकित बुुनकरों, शिल्पकारों और मार्केटिंग कोऑपरेटिव को वित्तीय सहयोग दिया जाएगा। ताकि वह अपने उत्पादों को नई ऊंचाइयां दे सकें। अमेजन पर उत्पादों को ऑनलाइन बेचने के विकल्प से उत्तर प्रदेश के ग्रामीण शिल्पकारों को बड़ा ग्राहक आधार मिलेगा। साथ ही उत्पादों का सर्वश्रेष्ठ मूल्य मिलेगा और कम अवधि में ही उनका व्यवसाय बढ़ेगा। बताया गया कि अमेजान देश के करोड़ों खरीदारों से जोड़ेगा और उन्हें भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था का लाभ मिलेगा। अमेजन के साथ अपनी भागीदारी से भारत के विभिन्न लाखों बुनकरों, शिल्पकारों और हथकरघा कर्मियों को डिजिटल कॉमर्स में लाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने भदोही के कारपोरेट के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि अमेजान विश्व का सबसे बड़ा ई कामर्स मार्केट है। आप अपने हुनर को पहचानिए जब आपको आपके हुनर का ज्ञान होगा तो निश्चित रूप से आपका जनपद आगे बढ़ेगा। इसमें अमेजान आगे बढ़ने का एक बेहतर जरिया है। इस अवसर पर चेयरमैन तैयब पालकी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन, सहायक निदेशक हथकरघा अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजेश रोमन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य उपेंद्र पाल आदि जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed