फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news road accedant

ट्रक की चपेट मे आने से बाईक सवार की मौत

Wed, 02 Oct 2019 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
mau news road accedant
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार के पास आंबेडकर महाविद्यालय मोड़ पर मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि पीछे सवार उसका साथी गंभीररुप से घायल हुआ। युवक के मौत की सूचना पर परिवार के सदस्य रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे मृत रामकेवल शर्मा पुत्र गुलाब शर्मा कोपागंज थाना क्षेत्र के महुआर गांव का निवासी था। वह कापेंटर का काम करता था। मंगलवार की रात रामकेवल अपने दोस्त, आटोपुर निवासी बहादुर राम पुत्र जयकरन के साथ कोपागंज से काम कर बाइक से घर आ रहा था। आंबेडकर महाविद्यालय मोड़ के पास मऊ की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में रामकेवल 45 को गंभीर और उसके दोस्त बहादुर को मामूली चोटे आई। स्थानीय लोगों ने डायल 100 को घटना की सूचना दिया। पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने घायल रामकेवल को मृत घोषित किया। इस दौरान अदरी चौकी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। रामकेवल शर्मा परिवार का कमाऊ व्यक्ति था। परिवार में पिता गुलाब शर्मा, पत्नी संजू , लड़की शिखा 8वर्ष व लड़का चंदन 19 वर्ष, विवेक 17 वर्ष, अभिषेक 15 है। रामकेवल बहुत ही गरीब था। बरसात के मौसम में उसका कच्चा मकान चू रहा था, तो ग्रामवासियों नें प्लास्टिक खरीद कर उसको दिया था। ताकि बरसात मे परिवार को पानी से बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed