फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news rain

झमाझम बारिश ने दी राहत, किसान खुश

Sat, 27 Jul 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
mau news rain
फतहपुर मंडाव में दोहरीघाट बलिया राजमार्ग पर शीशम का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को झमाझम बारिश होने से जहां किसानों के चेहरे खिल गए वहीं गर्मी व उमस से राहत मिली। जिले के कई मार्गो पर पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित रहा। निचले क्षेत्रों में जलजमाव होने से लोग दिक्कत में रहे। जबकि ग्रामीण इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से सैकड़ों एकड़ फसल डूब जाने से किसान चिंतित हो गए हैं। सुबह आकाश में हल्के बादल छाए रहे। पूर्वाह्न लगभग 10.30 बजे बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक बारिश होती रही। राहगीर सड़क के दोनों ओर दुकानों के पास खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते देखे गए। बारिश से नगर के निचले इलाकों मुहल्ले भीटी, रघुनाथपुरा, मुंशीपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों में जलजमाव से लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। ग्रामीण इलाकों के निचले क्षेत्रों के किसानों के लिए बारिश मुश्किलों का पहाड़ साबित हो रही है। फतहपुर मंडाव : क्षेत्र के फतेहपुर ताल रतोय में सड़क के किनारे विशालकाय शीशम का पेड़ गिर जाने के चलते आवागमन आधा घंटा बाधित रहा। कुसुम्हा : शाहपुर, पनइल, फरसरा, गोठा, कुसुम्हा सहित विभिन्न गांवों में भारी बारिश के वाद किसानों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। खेतों मे धान की रोपाई होने के बाद भारी बारिश होने से फसल डूब गई। अधिकांश फसल नष्ट हो गई है। धान की नर्सरी के दाम आसमान को द्दू रहे हैं। गोठा के सीता ने बताया कि एक बोझ नर्सरी के लिये लोग 300 रुपये मांग रहे हैं। किसान बालगोविंद, राजेंद्र, फूलचंद मौर्या, रामनिवास राय, बिंदु प्रजापति, सीरी चौहान, नेबू, कमलेश राय, मिथलेश मौर्या का कहना है कि फसल क्षति का आकलन कराकर मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed