कुसम्हा। दोहरीघाट ब्लाक के सियरही स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि मनोज राय द्वारा फलदार और छायादार 51 पौधे लगाए गए। इससे पहले उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सभी से अपने घरों के आसपास पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. लल्लन विश्वकर्मा, नीरज कुमार, रजनीश, अश्वनी, गीता देवी सहित लोग रहे। रतनपुरा : क्षेत्र के देवदह गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान अशोक चौहान के नेतृत्व में छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्राम प्रधान अशोक चौहान ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे। इस अवसर पर अनिल यादव, विनय कुमार, विनीत उपाध्याय, श्याम नारायण सिंह, लक्षिराम यादव आदि शामिल रहे।
रानीपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को बीडीओ रजनीश सिंह के नेतृत्व में कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कर्मचारियों की सहयोग से 21 पौधे लगाए गए। इस अवसर एडीओ पंचायत सुरेन्द्रनाथ यादव, योगेश सिह, सुरेश सिह, अजय सिंह, पवन सिंह, राजबहादुर सिह, हरेंद्र चौहान, अनिल सिंह, मोनू सिह, विनोद सिंह, राजेंद्र, वीरेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, डॉ इस्तेखार अहमद अंसारी, अरविंद सहित काफी संख्या में सचिव प्रधानगण कर्मचारी मौजूद रहे।