फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news new year

घड़ी में रात के बारह बजते ही जश्र में डूबे लोग

Tue, 31 Dec 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
mau news new year
नए साल पर नगर के संस्कृत पाठशाला स्थित रेस्टारेंट में हुई आकर्षक सजावट। - फोटो : MAU
मऊ। नए साल को लेकर चल रही तैयारियों का दौर मंगलवार की शाम ढलते ही अपने शबाब पर छा गया। होटलों, प्लाजा, पार्कों, रेस्टोरेंटों को भी सजाने का कार्य दिन भर जारी रहा। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के बाजारों में शाम तक चहल-पहल रही। रात होते ही लोग नए वर्ष की पूर्व संध्या पर एक दूसरे को बधाई देने लगे। घड़ी मेें रात जैसे ही 12 बजा, लोगों ने जश्र मनाना शुरू कर दिया। होटलों, प्लाजा, रेस्टोरेंटों में आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों के बीच लोगों ने नए साल को सेलिब्रेट किया। खासकर युवाओं की खासी भीड़ रही। नए साल पर लोगों ने लजीज व्यंजनों का भी खूब लुत्फ उठाया। नए साल को नए अंदाज में मनाने के लिए खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। बाजारों में तरह-तरह की दुकानें सजी रहीं। लोगों ने नए वर्ष पर पकवान बनाने व मेहमानों के स्वागत के लिए चाय, चीनी, सूजी, मैदा, बेसन, मटर आदि की जमकर खरीदारी की। ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट आइटम सहित विभिन्न तरह की दुकानों पर भीड़ रही। नए वर्ष को लेकर होटल, रेस्टोरेंट में गेम्स, डांस, लजीज व्यंजन सहित तरह-तरह व्यवस्था की गई थी। नगर के संस्कृत पाठशाला स्थित जायका रेस्टारेंट में कपल्स के लिए एक हजार रुपया इंट्री फीस निर्धारित की गई थी। नगर के मिर्जाहादीपुरा के स्मोग गैराज में सिंगल 400 रुपये जबकि दो के लिए 700 रुपये इंट्री फीस निर्धारित की गई है। मोबाइल की दुकानों पर विभिन्न कंपनियों के टापअप की बिक्री भी जोरों पर रही। शाम होते-होते युवाओं में तो गजब का उत्साह दिखा। युवाओं का कई ग्रुप अपने साथियों के साथ मिलकर नए साल के इंतजार में मस्ती के बीच गुजारा। ज्योंही रात में घड़ी की सुइयां एक हुईं, लोगों ने जश्र मनाना शुरू कर दिया। पूरी रात लोग जश्न में डूबे रहे। होटलों, प्लाजा, रेस्टोरेंटों सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच लोगों ने नए साल को सेलिब्रेट किया। अपने प्रियजनों को आकर्षक उपहार देकर एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही जमकर आतिशबाजी की। बधाई देने का सिलसिला सुबह तक चलता रहा। मोबाइल नेटवर्क भी व्यस्त रहे। मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप, ट्वीटर आदि से भी लोगों ने अपने प्रियजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed