फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news moharram

अली असगर का झूला देख बिलख पड़े अजादार

Mon, 09 Sep 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
mau news moharram
घोसी नगर के बड़ागांव में मोहर्रम पर रविवार की रात्रि में आग पर मातम करते लोग। - फोटो : MAU
घोसी। बड़ागांव नीमतले स्थित अजाख़ाना अबु तालिब से रविवार की रात कर्बला के सबसे छोटे शहीद इमाम हुसैन के बेटे अली असग़र की शहादत की याद में झूला व अलम का जुलूस निकाला गया। अली असगर का झूला देख अजादार बिलख पड़े। अंजुमनों ने नौहा मातम कर शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान अजादारों ने अंगारे का मातम भी किया। इससे पूर्व मौलाना मोहम्मद ताहिर ने मजलिस को खिताब किया और अंजुमन सज्जादिया ने नौहा मातम किया। जबकि जुलूस के दौरान नीमतले इमाम चौक के पास मौलाना शफ़क़त तक़ी ने तक़रीर करते हुए कहा इमाम हुसैन ने सच्चाई के लिए अपने कुनबे को कुर्बान कर दिया लेकिन यजीद की अधीनता स्वीकार नहीं की। जुलूस अपने परम्परागत रास्तो से होता हुआ देर रात सदर इमाम बारगाह पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर हाजी ग़जनफ़र अब्बास, साजिद हुसैन, शाहिद हुसैन, शमीम हैदर, तफ़हीम हैदर, इफ्तेखार हुसैन,शमशुल हसन, जफर अब्बास, गुलाम हैदर, जौहर अली, लुकमान हैदर, अहमद औन, हिकमत अली, मोहम्मद हैदर, मजहर हुसैन, अजहर हुसैन, ताहिर हुसैन, तनवीर अब्बास, मुन्तजिर अब्बास, हैदर अब्बास,मोहम्मद अली, बाक़र रजाएव भारी संख्या में अक़ीदतमंद उपस्थित रहे। सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स मौजूद रही। कोपागंज : शेख हाशिम अली काछी कलां के मकान पर हसन रजा इमाम-ए-जुमा व जमात ने मजलिस को ख़िताब किया उन्होंने इमाम हुसैन और इंसानियत के विषय पर चर्चा की। दूसरी मजलिस शिव पुर गाडा हसनैन मरहूम के मकान पर हुई। बारगाहे जहरा काछी कलां में जुल्जुनाह का जुलूस निकाला गया। इससे पूर्व मजलिस को मौलाना शमशीर अली ने ख़िताब किया। वीं मजलिस इमामबाड़ा मुजफ्फ़र हुसैन पर हुई जिसमें अंजुमन हैदरी रजि0 ने सीनाजनी की। मदरसा इमामिया में अंजुमन इमामिया रजि0 की मजलिस को मौलाना असद अली कुम्मी ने ख़िताब किया। सदर इमामबाड़ा मोहल्ला फुलेल पूरा में अंजुमन इमामिया क़दीम की तरफ से हुई मजलिस को मौलाना रजीउल जाफर ने ख़िताब किया। मजलिस के साथ साथ घर-घर में नजर-ए मौला अब्बास का आयोजन हुआ। इस मौके पर जनाब मौलाना हसन रजा साहब , मौलाना मो0 तकी साहब , मौलाना मुन्तजिर मेहदी , मौलाना शमशीर अली ,डॉ. मंजूर हसनैन , सेठ अम्बर हुसैन , अशफाक हसनैन ,असद रजा , रजीउल हसन एडवोकेट, हाजी सक़लैन , सक़लैन हैदर , सेठ जफरुल नकी , सेराज हुसैन ,डॉ. सलमान हैदर, डॉ. अली अब्बास, जमील असग़र गुड्डू , बाक़र रज़ा शिबू , अली जफर ( लखनऊ विश्वविद्द्यालय)आबिद हुसैन , शमीम मेहंदी, जर्रार अली, कर्रार अली, अनीस जाफर, इरशाद अली ,जावेद अली आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed