{"_id":"5d8520548ebc3e01740f5e4a","slug":"mau-news-meal-mau-news-vns4849408133","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरीघाट के चिउडीडाड गांव के पास आजमगढ़ मार्ग राशन को लेकर सड़क जाम करते हरधौली गांव के लोग।
- फोटो : MAU
Link Copied
दोहरीघाट। स्थानीय ब्लाक के हरधौली गांव के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को चार माह से राशन नहीं मिल रहा है। इससे नाराज उपभोक्ता शुक्रवार को सुबह आठ बजे ही सड़क पर उतर गए। राशनकार्ड धारकों ने यह आरोप लगाते हुए चिऊटीडाड़ में आजमगढ़ दोहरीघाट रोड जाम कर दिया। जाम के चलते स्कूली बच्चों के वाहन फंसे रहे। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने गांव वालों को किसी तरह समझा बुझाकर चक्का जाम समाप्त कराया। सुबह आठ बजे से लेकर दस बजे तक चले चक्का जाम में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चक्का जाम का नेतृत्व कर रहे रामेश्वर चौहान ने कहा कि हमारे गांव के कोटेदार बेलास सिंह की मौत के बाद यहाँ का कोटा राशन बांटने के लिये दूसरे गांव भगवान चक चला गया लेकिन वहाँ का कोटेदार चार माह से राशन नहीं दे रहा है, जिससे आजिज होकर हम लोग चक्का जाम करने को मजबूर हो गए हैं। चक्का जाम स्थल पर पहुँचे थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर चक्का जाम समाप्त कराया। एसओ ने उपधिकारी घोसी को सूचना दी। थाने पर हम कोटेदार को बुलवा रहे हैं, आप लोग वहीं आइये। विभागीय अधिकारियों को संज्ञान में समस्या लाई जाएगी और उनकी मौजूदगी में समस्या का समाधान कराया जाएगा। सुबह आठ बजे से चले चक्का जाम में जहां स्कूली बच्चों के वाहन फंसे रहे। वही राहगीरों यात्रियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। चक्का जाम करने वालों में गांव के पुरुषों के साथ भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि जल्दी ही इस प्रकरण की जांच कराकर समस्या का निपटारा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।