फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news

अभिभावक मंच ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 20 Jul 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
mau news
मऊ।निजी स्कूलों की मनमाने रवैया को लेकरअभिभावक मंच ने सदस्यों ने अपनी विभिन्न विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से स्कूली वाहनों को ओवरलोड दौड़ाया जा रहा है। संबंधित विभाग कीतरफ से दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई तो कीजाती है परंतु स्कूली वाहन संचालकों पर आंखे मूंद लिया है। संगठित अपराधी पुलिस व आरटीओ की जेब तो नहीं गर्म कर रहे हैं। यदि ऐसा नहीं है तो इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि राजकोष से वेतन पाने वाले सभी कर्मचारी अधिकारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना शुरू करें तो सभी अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में दाखिला कराने लगेंगे। एनसीईआरटी की पुस्तक लागू नहीं होने से और बैग मानक पूरी तरह से जनपद में ध्वस्त होने से बच्चों व अभिभावकों का शोषण हो रहा है। युवाओं का शोषण समाप्त हो। सरकार की मंशा अनुरूप बैग मानक के अनुरुप वजन, एनसीईआरटी की पुस्तकों से पठन-पाठन कराने का कानून लागू किया जाए। अध्यापकों को प्रतिदिन कम से कम500 रुपया के हिसाब से दैनिक वेतन दिया जाए।त्रिस्तरीय समिति का गठन किया जाए। जिला प्रशासन निजी विद्यालयों के प्रबंधकों प्रधानाचार्य और अभिभावक मंच को सम्मिलित किया जाए। प्राइवेट पुस्तकों के प्रकाशन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।इस मौके पर गुप्तेश्वर सिंह, अमरेश कुमार सिंह अध्यक्ष, अरविंद मूर्ति, अलाउद्दीन, बादशाह , उत्तम सिंह, मनीष राय, पिंटू वर्मा, सुभाष यादव, राजकुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed