फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news jam

दो ट्रक खराब, सात घंटे आवागमन रहा बाधित

Thu, 24 Oct 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
mau news jam
मधुबन बेल्थरा मार्ग के पहाड़ीपुर खिरिया में ट्रक के खराब होने से लगा कई घण्टें जाम। - फोटो : MAU
फतेहपुर मंडाव। मधुबन तहसील के मधुबन-बेल्थरारोड के पहाड़ीपुर खिरिया गांव के पास मंगलवार की रात बेल्थरारोड से आ रहे दो ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गए। इससे मंगलवार की देर रात से बुधवार की सुबह नौ बजे तक आवागमन बाधित रहा। सात घंटे बाद पुलिस ने दोनों खराब ट्रकों को बीच सड़क से हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। इससे सड़क मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की बड़ी लंबी कतारें लगी रहीं। लोग जाम में परेशान होते रहे।सफेद बालू से लोड दो ट्रक मंगलवार की देर रात बेल्थरारोड से मधुबन की तरफ आ रहे थे। पहाड़ीपुर खिरिया के पास एक ट्रक टायर पंचर होने के चलते खड़ा हो गया, जबकि दूसरा ट्रक दूसरी खामी के चलते बीच सड़क पर खराब हो गया। रात में सड़क मार्ग पर आवागमन कम होने से तो रात में कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन बुधवार की सुबह सात बजे से सड़क मार्ग पर आवागमन शुरू होने से आवागमन बाधित हो गया। बीचोबीच सड़क पर खराब हुए दो ट्रकों के चलते तीन किमी तक जाम लग गया। जाम लगने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों को बीच सड़क से हटवाया। सात घंटे बाद सुबह नौ बजे आवागमन शुरू हो सका। आवागमन बाधित होने के चलते कई स्कूली बस भी इस जाम में फंसी रहीं। लोगों का कहना था कि रात में कई घंटे से खराब ट्रक को पुलिस द्वारा पहले ही हटा दिया जाता तो सुबह जाम की समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed